Site icon Bhoomika Bharat News

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नामांकित प्रत्याशी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

जैसा कि सभी जानते हैं कि लोकसभा का चुनाव निकट है, चुनाव को ध्यान मे रखते हुये तरह-तरह के लाभ देने वाले आयोजन पार्टी और प्रत्याशियों के द्वारा कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ से लोक सभा प्रत्याशी माननीय राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 2 दिन के कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों ने कंपनी मे इंटरव्यू दिए,जिसका आज अंतिम दिन था। इसी रोजगार मेले के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किये और सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी नौकरी प्राप्त अभ्यर्थी बहुत प्रसन्न दिखाई दिए और सरकार का धन्यवाद दिया और अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर सांसद श्री कौशल किशोर और उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी और लखनऊ की मेंयर सुषमा खारवाल जी और श्री गौरव भाटिया जी , श्री सुधीर हलवासिया जी , श्री नीरज सिंह जी , विधायक श्री नीरज बोरा जी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति और लखनऊ के सभी सभासद मौजूद थे।

Exit mobile version