Site icon Bhoomika Bharat News

एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल*

*एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय के दिशा निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश चंद्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सम्मनपुर की पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में 10 मार्च 2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0 संख्या 125/2023 धारा 363/376 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को उप निरीक्षक चंदभान यादव व कांस्टेबल अभयानंद यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर तुलसीपुर पुलिया के पास थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर से समय लगभग सुबह 08.40 पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर अपना नाम अजय पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम उदय राजपूरवा,हसुवाडोल थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version