Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: डीएम ने महिला व्यापारियों से सुनी सफलता की कहानी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर

समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए डीएम अविनाश सिंह शनिवार को जलालपुर ब्लॉक के भस्मा गांव पहुंचे। यहां ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर सरसों की पेराई करने वाली महिला रीना देवी से मुलाकात की।डीएम ने उद्योग से जुड़े कार्यों के बारे में पूछा और स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद आए बदलाव व अनुभव जाने। साथ ही निर्धारित दर पर भुगतान करते हुए डीएम ने महिला से एक लीटर सरसों का तेल भी खरीदा।

रीना ने बताया कि डिग्री लेने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रोजगार करनै के लिए सोचा। समय के साथ जिम्मेदारी बढ़ी तो आर्थिक स्थिति खराब होने लगी। इस पर जय भीम आजीविका स्वयं सहायता समूह की आधारशिला रखी। महिला सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष बना दिया। समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया। कुछ पैसा अपने पास से प्रबंध किया।

पुराना डीजल इंजन और स्पेलर मशीन खरीद लिया और सरसों की पेराई शुरू कर दी। वर्तमान समय में पति के साथ वह मिलकर इस काम को कर रहीं हूं। बतायाकि करीब 15 हजार रुपये की बचत प्रतिमाह हो जाती है। डीएम ने पूनम, सुंदरावती, उर्मिला, रोमा, गीता आदि द्वारा किए जा रहे व्यवसाय के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने महिलाएं व बेटियों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। साथ ही बेटियों को गौसपुर ककरहिया गांव में रीता देवी के रेडीमेड कारखाने में घूमने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजदू रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!