Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: घर के बाहर खेल रही मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की।

एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गोहानापुर निवासी हरीराम (53) वहां पहुंचा और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर की तरफ लेकर चला गया और दुष्कर्म किया।

काफी देर तक जब उसकी पुत्री दिखाई नहीं पड़ रही थी तो महिला ने खोजबीन शुरू की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां हरीराम के घर पहुंची तो दंग रह गई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जानकारी होने पर एएसपी श्यामदेव गांव पहुंचे। परिजनों से मिलकर पूछताछ की। कहा कि मामले में हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version