Site icon Bhoomika Bharat News

बलवीर सिंह बने जिला जिलाध्यक्ष, विधायक का जताया आभार

हाल ही में जयपुर देहात (दक्षिण) में किसान मोर्चा के  जिलाध्यक्ष बने है शेखावत|

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगें शेखावत

जयपुर| भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा  में जयपुर देहात (दक्षिण) की  जिला कार्यकारिणी  का हाल ही में विस्तार किया गया| कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह शेखावत को नियुक्त किया गया| बलवीर सिंह के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकताओं में खुशी का माहौल है, कार्यकताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहीर की| शनिवार को नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलबीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चाकसु स्थित भाजपा कार्यालय जाकर चाकसु विधायक रामवतार बैरवा का माला एवं साफा पहनाकर आभार जताया| इस अवसर पर  मुख्य कार्यकर्ता पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम सिंह चांदावास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य योगेश कुमावत पूर्व मंडल महामंत्री मदन सिंह कालातलाव, पूर्व सरपंच नवल यादव पूर्व मंडल महामंत्री युवा मोर्चा महेश भारती पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजपाल भाकर ओम प्रकाश कुमावत सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version