Site icon Bhoomika Bharat News

भारी वाहनों की आवा जाही से क्षेत्र की जनता परेशान

रायगढ़। मामला रायगढ़ के तमनार ब्लॉक का है जहाँ रोजाना हजारों की संख्या भारी माल वाहक गाड़िया चलती है जिसकी वजह से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है क्षेत्र में दुर्घटना न हो इसके लिए छः माह पूर्व त्रिपक्षी बैठक कर नो एन्ट्री लगाने के लिए समय सारणी बनाया गया था जिसका पालन ट्रांसपोर्टरो एवं वाहन चालकों द्वारा नहीं किया जा रहा है क्षेत्र में कई गाँव ऐसे है जो रोड़ से लगे हुए है और कई स्कूल भी संचालित हो रहें है जिनमे रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैँ स्कूल समय में नो एन्ट्री नहीं लगने से कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है वही स्थानीय लोगों का कहना है की क्षेत्र में सैकड़ो छोटी बड़ी कम्पनिया है जिसकी वजह से यहाँ हजारों की संख्या में प्रति दिन भारी माल वाहक गाड़ियां तीव्र से चलती हैँ जिस वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैँ स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र के जनता की सुरक्षा के लिए समय पर नो एंट्री लगाने एवं स्पीड लिमिट निर्धारित करना चाहिए!

Exit mobile version