Site icon Bhoomika Bharat News

बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

बाराबंकी। पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

आज दिनांक 09.03.2024 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर *थाना देवा में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना देवा में जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।* शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। *समस्त थानों में प्राप्त कुल 109 प्रार्थना पत्रों में से 61 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 47 प्रार्थना पत्रों का व 14 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।* शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।

Exit mobile version