Site icon Bhoomika Bharat News

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा थाना बांसी में उपस्थित होकर लोगो को समस्याओं को सुना गया

सिद्धार्थनगर 09 मार्च 2024/शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा थाना बांसी में उपस्थित होकर लोगो को समस्याओं को सुना गया।

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा थाना दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लेखपाल अपने-अपने ग्राम पंचायतों में देख ले कि सरकारी भूमि पर कोई भी व्यक्ति अवैघ रूप से कब्जा किया हो तो उसके बेदखली की नोटिस जारी कर खाली कराया जाये।

उन्होने यह भी निर्देश दिया कि वरासत का कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निवास प्रमाण-पत्र उपजिलाधिकारी, आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार के माध्यम से जारी किये जाते है। लेखपाल अपने स्तर से रिपोर्ट लगाकर निस्तारित कराये। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करे। आईजीआरएस के प्रकरण किसी भी स्तर पर लम्बित न रहे।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल, प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version