Site icon Bhoomika Bharat News

बेटे की हत्या का संदेह… पिता ने दी तहरीर

सिद्धार्थनगर।लोटन कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि उनका लड़का अभिषेक उपाध्याय उर्फ सूरज पांच दिन पूर्व मुंबई से कमाकर आया था। पांच फरवरी की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए। लेकिन नहीं मिला। छह फरवरी को उसकी लाश गांव के दक्षिण बगीचे में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई मिली। आशंका है कि लड़के की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। वहीं, पोस्टमार्टम मैं गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि होना पुलिस ने बताया है।मृतक अभिषेक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मेरठ से घर पहुंचे पिता ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर बेटे की हत्या होने के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत होने की पुष्टि हुई है।

 

Exit mobile version