Site icon Bhoomika Bharat News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफतार

रिपोर्ट आवेश अंसारी

गोंण्डा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज  चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 42/24, धारा 363,376(2एन),376(3) भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्याम बिहारी उर्फ हरि श्याम को बनगाई रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।15.02.2024 को थाना कौड़िया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गयी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना कौड़िया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त श्याम बिहारी उर्फ हरि श्याम को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.03.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के तहत धारा 376 भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*

Exit mobile version