Site icon Bhoomika Bharat News

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर डमरू घाटी गाडरवारा में दर्शनार्थियों के आवागमन के मद्देनजर निम्न मार्गों में परिवर्तन किया गया है:-

आज महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर डमरू घाटी गाडरवारा में दर्शनार्थियों के आवागमन के मद्देनजर निम्न मार्गों में परिवर्तन किया गया है:-
1. नरसिंहपुर से साईखेड़ा पिपरिया तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन नारगी कल्याणपुर-NTPC- गाडरवारा बाईपास होते हुए जाएंगे।
2. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन उदयपुरा- साइखेड़ा होते हुए जाएंगे।
3. तेंदूखेड़ा से करेली तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन अट्ठाइसा पेट्रोल पंप से कौडिय़ा होते हुए जाएंगे।
4. तेंदूखेड़ा से नरसिंहपुर जाने वाली वहां राजमार्ग होते हुए जाएंगे।

* *उक्त मार्गों पर भारी वाहन निषेध रहेंगे।*

-> *पार्किंग व्यवस्था:-*
1. करेली की ओर से आने वाले वाहनों हेतु बिजासेन माता मंदिर के पास एवं मजार के सामने पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
2. तेंदूखेड़ा की ओर से आने वाले वाहनों हेतु विट्ठल भवन के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
3. गाडरवारा की ओर से आने वाले वाहनों हेतु ज्योति हॉस्पिटल के पीछे पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

-> दर्शनाभिलाषियों को शक्कर नदी में मुख्य पुल के दोनों तरफ निर्मित अस्थाई पुल पैदल आवागमन के लिए बनाए गए हैं। *जिन पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।*

*-> शक्कर नदी पुल वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*

*-> मेला स्थल प्रतिबंधित क्षेत्र मे पाए जाने वाले भारी वाहन एवं चार पहिया वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी।*

Exit mobile version