Site icon Bhoomika Bharat News

चौकी प्रभारी सरैयां द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार


चित्रकूट 8 मार्च 2024

*चौकी प्रभारी सरैयां द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चौकी प्रभारी सरैंया यदुवीर सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.बालचंद्र पुत्र भैयालाल 2. सोनू सोनकर पुत्र सुंदर लाल 3. अजय कुमार पुत्र नत्थू प्रसाद निवासीगण सुभाष नगर कस्बा व थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ 1500/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी से 780/- रुपये बरामद किये गये । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगीः-*
1.मालफड़ 1500/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते
2.जामातलाशी 780/- रुपये
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.यदुवीर सिंह प्रभारी चौकी सरैया
2, आरक्षी अजीज उद्दीन
3.आरक्षी गजेंद्र सिंह

Exit mobile version