Site icon Bhoomika Bharat News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

देवास। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीजेे निहारिका सिंह तथा रश्मि खुराना व्यवहार न्यायधीश वर्ग 2 मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रोग्राम में क्षेत्र की महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिका उनको संबोधित करते हुए विधिक सहायता सचिव श्रीमती निहारिका सिंह ने घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित अन्य कई प्रकार के कानून की जानकारी दी साथ ही न्यायाधीश रश्मि खुराना ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया क्षेत्र की महिलाओं तथा किशोरियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसने विजेता महिला तथा किशोरियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में बालगढ़ सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा क्षेत्र की किशोरी बालिका तथा महिलाएं उपस्थित रही ।

Exit mobile version