Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 80 लाख किसानों के खाते में 1816 करोड की राशि का अंतरण

श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भिंड में आयोजित किसान एवं सहकारिता सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना अंतर्गत सीएम किसान सम्मान निधि की तृतीय किस्त के रूप में 1816 करोड रूपये की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण भी सिंगल क्लिक से किया गया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 91 हजार 891 किसानों को भी सीएम किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। इसके साथ ही फसल बीमा योजना अंतर्गत श्योपुर जिले के 3173 किसानों को 02 करोड 96 लाख 51 हजार 900 रूपये की राशि भी प्राप्त हुई।

 

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका ऑडिटोरियम श्योपुर में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री जी के भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से हुआ। स्थानीय कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, भाजपा जिला महामंत्री गिरधारी बैरवा एवं शंशाक भूषण, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती मिथलेश तोमर सहित समूह की महिला किसान एवं किसान बंधु उपस्थित थे। इसके अलावा एसडीएम मनोज गढ़वाल, उप संचालक कृषि पी गुजरे, एसएलआर मुन्ना सिंह गुर्जर, एआरसीएस धुरव शर्मा, सीएमओ सतीश मटसेनिया, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकार मांगीलाल बिसारिया की रिपोर्ट

Mo.9039183573

Exit mobile version