Site icon Bhoomika Bharat News

अधिवक्ताओं ने डीएम के खिलाफ की नारेबाजी

सिद्धार्थनगरसिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य से विरत रहकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। बुधवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के विरोध में रणनीतिक कदम उठाने के लिए आम सभा की बैठक बुलाई थी।आम सभा की बैठक में शामिल होने की वजह से अधिवक्ताओं की व्यस्तता हो गई। इससे वे न्यायिक कार्य करने से विरत रहे। कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित करके कार्यकारिणी ने सभी न्यायालयों एवं अधिकरणों में पहुंचवा दिया। इसके बावजूद डीएम न्यायालय में न्यायिक कार्य करने लगे।

इसकी सूचना मिलने पर अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा एडवोकेट, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय एडवोकेट की अगुवाई में लामबंद होकर भारी संख्या में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जिलाधिकारी नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान दिनेश श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version