Site icon Bhoomika Bharat News

कटनी के विकासखण्ड रीठी में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

कटनी रीठीll GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.

कटनी के विकासखण्ड रीठी में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल जी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन बड़गांव के सभागार में संपन्न हुई है इस बैठक में नवांकुर संस्था के आदर्श नव युवक सेवा समिति द्वारा सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र पाठक द्वारा सेक्टर स्तर समितियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक समन्वयक अरविंद शाह द्वारा प्रस्फुटन द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं उपस्थिति प्रस्फुटन समितियों को ई-केवाईसी के विषय पर नयाब तहसीलदार श्री खगेश भलावी जी द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई है एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री सुरेन्द्र हल्दकार जी द्वारा आदर्श ग्राम की अवधारणा एवं ग्राम विकास एवं पंचायती राज के विषय में प्रशिक्षित किया गया संचालित योजनाएं संबल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, एम राशन, सम्रग आईडी, लाडली बहना, मनरेगा आदि हितग्राही संचालित योजनाएं के बारे में विस्तार से बताया गया

पूर्व जनपद सदस्य श्री अशोक रेकवार के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रशिक्षण के अंतर्गत ग्राम में पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर उक्त योजना लाभ प्राप्त कर सकते इसके लिए प्रस्फुटन समिति अपने अपने ग्राम में पारंपरिक कारीगरों को चिन्हित कर पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कराये आस्था नवनिर्माण सेवा से उपस्थिति उमेश त्रिपाठी के द्वारा जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल जी द्वारा ग्राम विकास के बारे में विस्तार से बताया गया साथ जल प्रबंधन एवं बारसात का पानी रोकने एवं भुगर्भ में सोखता गढ्डों के माध्यम से धरातल तक पानी पहुंचाया जाये जिससे धरातल के पानी का स्तर बढ़ेगा साथ ही इस समय अपने स्थानीय नदियों में बोरी बंधान के कार्य किया जाये इस बैठक में सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र पाठक द्वारा उपस्थिति समितियों को एक एक बैग वितरण किया गया साथ उपस्थिति अधिकारियों एवं प्रस्फुटन समितियों का अभार प्रकट किया गया इस बैठक में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी उमेश त्रिपाठी, परामर्शदाता शिवानी गुप्ता, प्रस्फुटन समिति से मुकेश जैन, गणेश उपाध्याय, कौशल किशोर चौबे, शेख शरीफ, राजकुमार लोधी प्रेमलाल आदिवासी अजय सिंह सुनील तिवारी द्वारका प्रसाद दीक्षित सत्येंद्र कुमार ढीमर उमेश रजक राजाराम पटेल गीता लोधी छत्रपाल सिंह मुंशीलालआदि सेक्टर स्तर समितियों की उपस्थिति रही

Exit mobile version