Site icon Bhoomika Bharat News

जिले के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में शक्ति वंदन योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में शक्ति वंदन योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महासमुंद 06 मार्च 2024/ महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उददेश्य से महिला शक्तिकरण हेतु ज़िला मुख्यालय, जनपद पंचायत सहित ज़िले के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज़िला मुख्यालय में शंकराचार्य भवन महासमुंद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया। जिसका प्रसारण ज़िले में सभी जनपद पंचायतों में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।
वहीं सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जनपद अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा, भोरिंग, झलप, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम खल्लारी, कोमाखान, बसना अंतर्गत पिरदा, गढ़फुलझर, पिथौरा में सांकरा, सरायपाली अंतर्गत बलौदा और केंदुवा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही सभी नगरीय निकाय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मातृशक्ति और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही मौजूद थे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ नागरिक एवं आम जनता मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए।

Exit mobile version