Site icon Bhoomika Bharat News

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मरूदेवी सभांग की विद्या सिंधु बहु मंडल शाखा ने आचार्य भगवान श्री विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मरूदेवी सभांग की विद्या सिंधु बहु मंडल शाखा खुरई द्वारा आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन चरणों में भावभीनी विनयांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें सभी महिला मंडल व महिला वर्ग उपस्थिति रही, सभी ने गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आचार्य श्री की पूजन अर्चन कर अपने-अपने भाव व्यक्त एवं गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बच्चों द्वारा आचार्य भगवान की त्याग तपस्या और संयम पर आधारित झांकी निकाली, सभा के अंत में 36 दीपों द्वारा आचार्य भगवान की आरती की गई। इस दौरान मंडल की अध्यक्ष दीप्ति गुरहा, सचिव शालिनी जैन, कोषाध्यक्ष- अर्चना जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version