*कृषि उपज मंडी लहार में 78 लाख के विकास कार्यो का लहार विधायक अम्बरीष शर्मा व राजा साहब मक्षण्ड कु.निर्पेन्द्र सिंह जूदेव द्वारा किया गया भूमिपूजन*
*किसान हमारा अन्नदेवता उसके हितों की चिंता करना हमारा दायित्व-अम्बरीश शर्मा*
भिंड – लहार नगर में भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्यो की लगाई झड़ी लहार विधानसभा के सजग व हर समय लहार के सर्वागीण बिकास की कार्ययोजना में जुटे लहार के लोकप्रिय भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा द्वारा किसानों के सुविधा के लिए 78 लाख की लागत से विकास कार्यो का भमिपूजन किया गया ।कृषि उपज मंडी समिति लहार में अन्न भंडारण हेतु 500 मेट्रिक टन गोदाम एवम ट्रॉली शेड के निर्माण का भूमिपूजन लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुड्डु के मुख्य आतिथ्य व जिले के कद्दावर नेता राजा साहब मक्षण्ड कु. निर्पेन्द्र सिंह जूदेव की अध्यक्षता में आज 5 मार्च कार्यक्रम स्थल मंडी प्रांगण-लहार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लहार विधायक ने कहा क़ि मेरा सम्पूर्ण जीवन लहार के विकास के लिए समर्पित है 3 माह के अल्प समय मैं 40 करोड़ के विकास कार्य शासन से स्वीकृत कराए गए है। मंडी मैं किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी,अन्याय बर्दास्त नही किया जायेया।किसान हमारा अन्न देवता है कठिन परिश्रम कर अन्न उत्पादन करके देश की सेवा करता है उसकी फ़सल की उपज सही तोल हो व उसको उचित मूल्य प्राप्त हो।शासन स्तर से किसानों के हित के लिए जो कार्ये होंगे उनको करने मे सदैव तत्पर रहूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्पेन्द्र सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा भाजपा पार्टी ही देश का एकमात्र दल है जो गांव,गरीब,मजदूर,किसान,आदिवासियो,शोषितो,पीड़ितों सहित सर्वहारा वर्ग के निरन्तर उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ के माध्यम देश की सेवा कर रही है।लहार विधानसभा में आने वाले पांच वर्षों में विकास की भागीरथी गंगा बहाई जायेगी।कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद जगदीश कुशवाह द्वारा व आभार केदार सिंह भटपुरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल , राकेश महाते,दिनेश शुक्ला बालकराम भण्डा ,बाबूलाल टेगोर,केदार सिंह राजावत,योगेंद्र सिंह बघेल,लालबहादुर राजावत,द्वारा भी सम्बोधित किया गया।इस अवसर पर सुभाष अग्निहोत्री,विनय झा,सुनील दीक्षित,सुनील कन्हुआ,अजीत सिंह कुशवाह,बीरेंद्र दूरबार, रामस्नेही गुप्ता,रामकुमार राठोर, विनोद खटीक,मुन्नालाल शुक्ला,अम्बरीश राजावत,अनिरुद्ध सिंह महुआ,गिरिजाशंकर बघेल,कोमल चौधरी,पप्पू गुर्जर,कृपाल बघेल,संजू राणा,टिक्कू शर्मा,राकेश कुशवाह,सुरेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में कृषि व्यापारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बन्धु सहित मंडी समिति के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
