Site icon Bhoomika Bharat News

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति डुमरी के द्वारा मंगलवार को डुमरी पंचायत में जेएमएम कार्यकर्ता द्वारा न्याय पदयात्रा निकाली गई

डुमरी (गुमला)। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति डुमरी के द्वारा मंगलवार को डुमरी पंचायत में जेएमएम कार्यकर्ता द्वारा न्याय पदयात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष रजीप तिर्की, सचिव नीरज तिर्की एवं कलिस्ता ने की। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को न्याय मिले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उन्हें झूठे केस में फसाने का काम किया गया है उस झूठे केस से पूर्व मुख्यमंत्री को न्याय मिले। इसे लेकर आज जेएमएम कायकर्ताओ ने न्याय पदयात्रा निकाली है आगे कहा कि हमे अपने देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है राज्य की जनता भाजपा के रवैया को देख रही है। उनकी मंशा को कभी झारखंड वासी पूरा नहीं होने देंगे पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के एक दमदार नेता के रूप में उभरे हैं हम झारखंड के आदिवासी एकजुट होकर आने वाले चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

न्याय यात्रा के दौरान कार्यक्रताओं ने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, केंद्र सरकार होश में आओ होश में आओ, ईडी सीबीआई की मनमानी नहीं चलेगी, शिबू सोरेन जिंदाबाद,

चंपाई सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, भूषण तिर्की जिंदाबाद के नारे लगाए गए मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Exit mobile version