Site icon Bhoomika Bharat News

मतदाता जागरूकता अंतर्गत तिरला में किया रैली का आयोजन

मतदाता जागरूकता अंतर्गत तिरला में किया रैली का आयोजन।

रिपोर्ट पवन सावले

धार/ नेहरू युवा केंद्र संगठन धार (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान से एकता युवा मंडल जैतपुरा द्वारा मतदाता जागरूकता अंतर्गत प्रेम नगर विकासखंड तिरला में रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें 18 वर्ष के ऊपर के युवा युवती ने भाग लिया। रैली में नारो के माध्यम से जन जागरूकता की गई।म.प्र.जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव ने मतदान का महत्व व अपना अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। रैली पश्चात मतदाता जागरूकता की शपथ युवा मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय द्वारा दिलाई गई व मानव श्रृंखला भी बनाई ।जिसमें सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आसपास के करीब 50 प्रतिभागी व परामर्शदाता धर्मेंद्र सिंह राठौर,कमल किशोर चौबे, सचिन प्रजापत ,विष्णु पाटीदार ,राजीव कुशवाह उपस्थित हुए ।

Exit mobile version