Site icon Bhoomika Bharat News

गेहूं के खेत में पड़ा मिला युवक का शव।

अतुल शुक्ला ,हरदोई

  1. पाली थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी एक युवक का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिला युवक खेत की रखवाली करने के लिए गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।            पाली थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी प्रेम मूर्ति मिश्रा पुत्र हरिराम ने थाने में दी तहरीर में बताया उनका 24 वर्षीय पुत्र शोभित शाम को खेत की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह को चाय पीने के लिए।उसका फोन लगाया तो रिसिब नही हुआ।जिसके बाद परिजन खेत पर गए । तो गेहूं के खेत में शोभित का शव पड़ा मिला।जिसे देख कर परिजनों में कोराहम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की करवाई कर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया। जांच की जा रही हैं। जांच में सामने आए तत्यो व पीएम रिपोर्ट के आधार पर करबाही की जायेगी। परिजनों ने किसी से आपसी रंजिश नही होने की बात कही है।।
Exit mobile version