Site icon Bhoomika Bharat News

जय मां भगवती हेल्प फाउंडेशन और महिला सशक्तिकरण ओडिशा ने चौथा वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया।

ओडिशा के अग्रणी सामाजिक सेवा संगठन “जय मां भगवती हेल्प फाउंडेशन और महिला सशक्तिकरण ओडिशा” की ओर से चौथा वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकार एवं कलाकार श्री सुदांशु महापात्रा की अध्यक्षता में उत्कलमणि सभा भवन, पाल हाईट के पास, जयदेव बिहार, भुवनेश्वर में की गई। सबसे पहले माननीय राज्यसभा सदस्य देबाशीष सामंतराय ने माँ भगवती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए अन्य लोग ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया और फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल प्रियदर्शिनी नाइक की निस्वार्थ उच्च स्तर की सेवा के लिए प्रशंसा की और सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का वादा किया। अतिथियों ने समाज में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पायल प्रियदर्शिनी नायक के प्रयासों में शामिल होना सौभाग्य की बात है।देबाशिशा सामंतराय (माननीय राज्यसभा सांसद) उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता के रूप में श्री काली प्रसन्न मिश्रा (वरिष्ठ वकील और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष) ,विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती बरसा प्रियदर्शिनी (समाजसेवी ओडिशा) फिल्म अभिनेत्री,  अतिथि के रूप में सुश्री दुती चंद अंतर्राष्ट्रीय धावक, प्रज्ञा रंजन खटुआ (कॉमेडियन), बापू लेंका (सिने गार्ड), श्री कालीपद त्रिपाठी (जापान, ओडिशा, रिलेशन) काली चरण सिंह (कम्युनिस्ट ओडिशा) पायल प्रियदर्शिनी नायक ( सिने अभिनेत्री, चेयरपर्सन, ओडिशा) हैं ओड़िशा में अत्यंत सम्माननीय व्यक्ति विशेष रूप से ओडिशा में बहुत सम्मान दिया जाता है। वह व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अशोक कुमार पाइकराय, खोरधा, ओडिशा।
Exit mobile version