Site icon Bhoomika Bharat News

पर्यटन गंतव्यों के रोमांचक सफर पर निकलीं 25 महिला बाइक राइडर्स पहुँची कूनो टेंट सिटी


संवाददाता महेश कुशवाह
श्योपुर,

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंगइवेंट क्वीन्स ऑफ दा व्हील का फ्लैग ऑफ शनिवार को मध्यप्रदेश जनजातिय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) से हुआ। देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए 1400 किलोमीटर के रोमांचक सफर पर निकल पड़ीं। समापन 08 मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटने पर होगा। इसमें हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास इत्यादि स्थलों की महिला राइडर्स मप्र जनजातीय संग्रहालय, भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी। इस क्रम में महिला बाईकर्स का यह दल गत दिवस कूनो पहुंचा, जहां कूनों टेन्ट सिटी में उनकी आगवानी की गई।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला द्वारा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेल का उद्देश )महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मध्य प्रदेश को महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
प्रमुख सचिव शुक्ल ने बताया कि राइडर्स इस दौरान मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और अदम्य वन्यक्षेत्रों का अनुभव करेंगे। महिला बाइकर्स चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज देखेंगी। ओरछा की राफटिंग एवं बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो) फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लिया, अन्य मुख्य आकर्षणों में ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय भी होगा।

Exit mobile version