Site icon Bhoomika Bharat News

बर्बाद फसल के मुआवजे हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बर्बाद फसल के मुआवजे हेतु विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राठ——- विगत दिनों राठ विधानसभा क्षेत्र में हुई तेज बारिश और तूफान से ज्यादातर किसानों की फसलों बर्बाद हो जाने पर क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर जाकर फसलों की बर्बादी का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख पीड़ित किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि विगत दो या तीन फरवरी को उनकी विधानसभा के एक सैकड़ा से अधिक गांव में मूसलाधार बारिश व तूफान ने किसानों की फसलों को 80 से90% बर्बाद कर दिया है। जिससे उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो हुई है। जिसको ध्यान में रखते हुए विगत दिन विधायक ने अपने क्षेत्र के गांव में जाकर फसलों की बर्बादी का मौका मुआयाना किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत पहुंचाने की मांग की है।

Exit mobile version