Site icon Bhoomika Bharat News

हनुमत खोल के पास बरातियों से भरी बस 20 फिट गहरी खाई में गिरी दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल,घायलों को निकलने रेस्क्यू जारी

कवर्धा – घटना कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश मार्ग के पोलमी घाट में हनुमात खोल के पास का है, जहां छत्तीसगढ़ लोरमी से शहडोल मध्यप्रदेश जा बरात जा रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरी खाई में गिर गईं, दुर्घटना के बाद बस में फंसे महिला बच्चों की चीख-पुकार जंगल में गुंजने लगी, राहगीरों ने मदद के लिए खाई में उतरे और पुलिस को घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों कि मदद से घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. खबर लिखते तक बस में कितने लोग सवार थे और कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं हुई है थी फिलहाल पुलिस घायलों को बहार निकालने मे जुटी हुई है।

बताया जाता है जिस जगह में दुर्घटना हुई है वहा खतरनाक घाट है और जगह-जगह आंधा मोड़ है जिसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना घट जाती है, इसी जगह मे दो दिन पहले भी अयोध्या से लौट रहे गुप्ता परिवार की फार्च्यून कार खाई में गिरी थी दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे, पहले भी इसी स्थान पर विभिन्न दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोगों की घायल हो चुके हैं,

Exit mobile version