Site icon Bhoomika Bharat News

हंसराज हंस पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — प्रसिद्ध सूफी गायक और दिल्ली उत्तर पश्चिम सीट से मौजूदा भाजपा सांसद आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको जालंधर से टिकट दिया जा सकता है। हंसराज हंस ने अपनी राजनीतिक पारी साल 2009 में शिरोमणि अकाली दल के साथ पंजाब में शुरू करते हुए जालंधर से पहला चुनाव लड़ा था। उसके बाद पार्टी में अनदेखी के चलते उन्होंने 2014 में कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्होंने  साल 2016 में भाजपा के साथ नई पारी की शुरुआत की।‌ भाजपा द्वारा उनको 2019 लोकसभा चुनाव दिल्ली उत्तर पश्चिम सीट से लड़ाया गया और यहां से वे साढ़े पांच लाख से अधिक वोटों से जीते।‌ सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए उन्हें जालंधर होशियारपुर दोआबा से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। दूसरा ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली सीट के लिए उनका जो जमीनी फीडबैक पार्टी को प्राप्त हुआ है वो शायद इतना बढ़िया नही है। इसके चलते बीजेपी उनको पंजाब जालंधर से चुनाव लड़वा सकती है यहां पर दलित समुदाय की गिनती अच्छी खासी है और हंसराज हंस साफ-सुथरी छवि वाले दलित चेहरे हैं। जालंधर दोआबा की राजनीति में उनकी अच्छी पैठ है वह यहां से पहले चुनाव भी लड़ चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी ठीक रहा था।

Exit mobile version