Site icon Bhoomika Bharat News

कौशाम्बी : द्वारपूजा के दौरान डीजे में उतरा 11 हजार वोल्ट का करंट, दो बरातियों समेत तीन की मौत

डीजे में करंट उतरने से डीजे संचालक समेत दो बराती गंभीर रूप से झुलस गए। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे का शिकार हुए दोनों बराती सगे भाई थे।कोखराज के उसरापर गांव में शनिवार की रात अगवानी (द्वारचार) के दौरान एचटी लाइन के ढीले तार से डीजे वाहन में करंट उतर आया। करंट से बरात में शामिल दो सगे भाई व डीजे वाहन पर सवार श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य बरातियों को झटके लगे।

Exit mobile version