Site icon Bhoomika Bharat News

*…ब्रेकिंग…प्रतापगढ़…* *घर से 3km दूर बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी

*…ब्रेकिंग…प्रतापगढ़…*

*घर से 3km दूर बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी!*

मामला थाना रानीगंज अंतर्गत निवासी भगवतगंज बाजार गांव कूराडीह सिद्धार्थ तिवारी उम्र 26 वर्ष पुत्र विजय तिवारी जामताली बाजार के पास किराना की दुकान चलाकर जीवकोपार्जन करता था। परिजनों के मुताबिक सिद्धार्थ तिवारी शनिवार शाम दुकान बंद करने के बाद फ़ोन पर एक निमंत्रण में जाने की सूचना देकर बाइक से चला गया उसके बाद रात 10:30 तक उसका फ़ोन चल रहा था उसके बाद मोबाइल बंद हो गया।इस बात से परिजन परेशान होकर रात भर उसकी तलाश किये लेकिन कुछ पता नही चल पाया।सुबह फ़ोन पर सूचना प्राप्त हुआ कि सिद्धार्थ तिवारी की बॉडी बुढौरा मोड प्रेमनगर जामताली ईंट भट्ठे के पास महुए के पेड़ पर लटक रहा है वही बगल पास में ही बाइक,मोबाइल और बैग पड़ा मिला।परिजन रोते बिलखते पहुचे तो पेड़ पर बॉडी लटकता देख हैरान रह गए कि अचानक यह कैसे हो गया।सिद्धार्थ की शादी 3 वर्ष पूर्व हो चुकी थीं एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है।परिजनों ने फ़ोन पर रानीगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर डेड बॉडी पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजकर हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।।

Exit mobile version