Site icon Bhoomika Bharat News

महाशिवरात्रि पर रीठी में होंगे विविध धार्मिक आयोजन*

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS katni. 

प्रतिवर्षों की भांति इस वर्ष भी रीठी नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में देवों के देव महादेव सर्वशक्तिमान महाकाल का महापर्व महाशिवरात्रि विविध धार्मिक आयोजन कर विशाल स्वरूप में मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने आयोजन समिति ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मंदिर का रंग-रोगन भी हो चुका है। बताया गया कि पंडित रामकेत शास्त्री जी के सानिध्य में सुबह से असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण होगा। इसके बाद दोपहर बारह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक पूजन एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात शाम को चार बजे ढोल-नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और पार्थिव शिवलिंगों का स्थानीय देवलिया जलाशय में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन होगा। साथ ही शाम छः बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की जाएगी। नगर के ऋषभ पाल, बिंजन श्रीवास, राशु कंदेले, विजय पटेल, राजेश रैकवार, संतोष गुप्ता, संजय सेन, सुरेन्द्र साहू, अभिषेक लखेरा, सोनेलाल कुशवाहा, अवधेश मिश्रा, विपिन तिवारी, उत्तम राय, कृष्णकांत शुक्ला, प्रवीण तिवारी, दीपक रैदास, सुनील रैकवार, जयदीप बिचपुरिया, मंजा सेन, पुष्पेन्द्र सेन, दीपक यादव, प्रहलाद बर्मन, अनुज दुबे, पंडित कमलेश परौहा, अक्की गुप्ता, आशुतोष बर्मन सहित अन्य जनों धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Exit mobile version