Site icon Bhoomika Bharat News

आयुक्त ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का दिया जाँच का निर्देश

सिद्धार्थनगर. आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज-2, 3 एवं 5 के अन्तर्गत जनपद के सभी ग्रामों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों के सत्यापन में पायी गयी कमियों पर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन 629 पेयजल परियोजनाओं में विभिन्न मदों के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति की स्थिति, परियोजनाओं/कार्यों की गुणवत्ता की जाँच/स्थलीय सत्यापन किये जाने हेतु विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जाँच अधिकारियों को आवंटित परियोजनाओं/कार्यों की गुणवत्ता की जाँच/स्थलीय सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट (Photographs with Geo Cordinate time&date stamp) अपने कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से 05 मार्च 2024 को अपरान्ह 03:00 बजे तक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सिद्धार्थनगर को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जाँच हेतु किसी भी प्रतिस्थानी को कदापि न भेजा जाये। जिलाधिकारी ने सभी जाँच अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा है कि गुणवत्ता की जाँच/स्थलीय सत्यापन का कार्य प्रत्येक दशा में निर्धारित तिथि के अन्दर जाँच आख्या रिपोर्ट उपलब्ध करायें।

Exit mobile version