Site icon Bhoomika Bharat News

अनियंत्रित ट्रक पलटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

सिद्धार्थ नगर ।

बर्डपुरमोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब गाजियाबाद से सोनौली की तरफ जा रही तेल लया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में बर्डपुर चौराहा निवासी संदीप जायसवाल, कुलवीर, सुनील जायसवाल, अनिकेत, राकेश जयसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, पप्पू, धर्मेंद्र मोदनवाल की दुकानें चपेट में आ गई और उनका टीनशेड गिर गया। गौरीशंकर का मैजिक भी छतिग्रस्त हो गया।

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्रेन द्वारा ट्रक को उठवाकर चौकी पर लाया गया है। दुर्घटना में कोई घायल नहीं है। ट्रक चालक और ट्रक कब्जे में है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version