Site icon Bhoomika Bharat News

अंबेडकर नगर मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता दिन भर छाए रहे बादल शाम को हुई बूंदाबादी

देर शाम बूंदाबांदी होने से किसान खासे परेशान नजर आए।

मौजूदा समय में अब गेहूं, सरसों सहित अन्य दलहनी फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं है। आलू फसल तैयार हो चुकी है। किसान उसकी खोदाई में जुटे हैं। ऐसे में इस समय होने वाली बारिश किसानों को सिर्फ नुकसान ही पहुंचाएंगी। शुक्रवार रात से अचानक हवाओं की गति तेज हो गई।

मौसम खराब होने के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का रुख बदलता गया। शनिवार सुबह हुई लेकिन धूप नहीं निकली। आसमान में घने बादल छाए थे। तेज हवा के चलते ठंड का भी आभास हो रहा था। दोपहर तक मौसम की स्थिति तेजी से बदलती दिखी। इसके चलते किसान खासे परेशान नजर आए।

किसानों की मानें तो इस समय बारिश न होने से काफी नुकसान पहुंचेगा। फसलों के गिरने की वजह से इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। सबसे ज्यादा खतरा सरसों व गेहूं फसल को लेकर है। यदि हवा के साथ तेज बारिश हुई तो निश्चित तौर पर फसलें जमींदोज हो जाएंगी। अकबरपुर के किसान अनंत राम वर्मा व रामफूल चौधरी कहते हैं कि अब बारिश की आवश्यकता नहीं है। किसान मेंथा की बेरन तैयार करने के साथ ही प्याज की पौध लगाना शुरू कर दिए हैं। बारिश होने पर इन फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Exit mobile version