Site icon Bhoomika Bharat News

गुना की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक कर दिए अधिकारियों को निर्देश, जिले में अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ करें ताबड़तोड़ कार्रवाई

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिले में संचालित वाहनों और वाहन पोर्टल पर दर्ज बिना परमिट के अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनो की समीक्षा की।
कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता को वाहन पोर्टल पर दर्ज बिना परमिट वाहनो का चिन्हीकरण कर सूची पुलिस अधीक्षक को देने के निर्देश दिए ताकि जिले के सभी थाना प्रभारियों के स्तर से बिना परमिट अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनो पर कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर ने हाल मे ही गुना जिले मे घटित बस दुर्घटना और विगत दिवस डिंडोरी जिले में मालयान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि की घटना कटनी जिले में न हो इसलिए एहतियातन और सावधानी के बतौर कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक मे अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें।

Exit mobile version