Site icon Bhoomika Bharat News

एग्जाम पौने दो लाख छात्र कल देंगे परीक्षा, कक्षा दसवीं-जमा दो के फाइनल एग्जाम शुरू

*एग्जाम पौने दो लाख छात्र कल देंगे परीक्षा, कक्षा दसवीं-जमा दो के फाइनल एग्जाम शुरू*

कक्षा दसवीं-जमा दो के फाइनल एग्जाम शुरू, अब नियमित और एसओएस का एक ही होगा प्रश्नपत्र
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में शुक्रवार व शनिवार से दसवीं व जमा दो शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही है। इसमें प्रदेश भर के दसवीं व जमा दो कक्षा के पौने दो लाख के करीब छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बोर्ड की ओर से फ्लाइंग स्कवार्ड व अन्य कमेटियों का गठन कर लिया गया है। एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से इस बार एसओएस में किए गए बदलावों के अनुसार दसवीं व जमा दो के नियमित और एसओएस की परीक्षाओं के लिए एक ही प्रश्रपत्र बनाया गया है और ये छात्र बोर्ड की ओर से निर्धारित एक ही परीक्षा शेड्यूल में परीक्षा देंगे।
वहीं इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट को जल्द घोषित करने की भी कोशिश की जाएगी। जिसके लिए बोर्ड ने 50 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में शुक्रवार से दसवीं व जमा दो के बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं संचालित की जा रही है, जिसके लिए बोर्ड की ओर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
कर्मचारी किए प्रतिनियुक्त
दसवीं व जमा दो की नियमित व राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं, दसवीं, जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं के सुचारू संचालन के दृष्टिगत परीक्षार्थियों, अध्यापकों व अन्य संबंधित पक्षों की सुविधा के लिए राज्य मुक्त विद्यालय उप सचिव नीलम रानी, मैट्रिक सहायक सचिव कालू राम तथा जमा दो के सहायक सचिव किशोरी

Exit mobile version