Site icon Bhoomika Bharat News

प्रसव बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

सिद्धार्थ नगर 

लोटन क्षेत्र के ग्राम एकडेगवा के टोला मैनहिया निवासी अर्जुन ने तहरीर दी है कि उसकी पत्नी अंजनी को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर बनियाडीह प्रसव केंद्र पहुंचे जहां उपचार के बाद नार्मल डिलीवरी हुई। ब्लीडिंग होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। तहरीर में लिखा है कि गांव की आशा के पति ने परिजन को बहला फुसलाकर लोटन के एक हास्पिटल ले गए और जहां पत्नी अंजनी (22) की मौत हो गई। अस्पताल कर्मियो ने उसे ब्लड की कमी बताकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की मौत उसी निजी अस्पताल में हो चुकी थी।

प्रसव केंद्र बनियाडीह के एएनएम तारा राय का कहना है कि केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह को अंजनी को लेकर आए, पेट में जुड़वा बच्चे थे। महिला के प्रसव के दौरान पहले मृत बच्चा हुआ बाद में जीवित हुआ। मृतक बच्चे को परिजनों ने दफना दिया था। ब्लड ज्यादा गिर रहा था। इसी कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैसे निजी अस्पताल पर पहुंची मुझे पता नहीं है। निजी हास्पिटल के संचालक अतीक अहमद का कहना है कि बनियाडीह प्रसव केंद्र से आशा के पति व महिला के परिजन अस्पताल ले आये जहां ब्लड नहीं रुकने से वह कमजोर हो गई थी। महिला की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको यहां से भेज दिया गया था।

सीएचसी लोटन के अधीक्षक एके चौधरी का कहना है कि मामला अगर सही पाया गया तो अस्पताल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मामले में तहरीर मिली है जांच की जा रही। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version