Site icon Bhoomika Bharat News

*सफाई कर्मचारी की सेवानिवृत्त पर दी विदाई

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

दिनांक:29/02/24

जिला:मैनपुरी

स्थान: बेवर

 

*सफाई कर्मचारी की सेवानिवृत्त पर दी विदाई*

 

*सेवाकाल में सेवानिवृत्ति भी एक पड़ाव:सरितकान्त*

 

मैनपुरी। बेवर – गुरुवार को नगर पंचायत बेवर में तैनात सफाई कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन सरितकान्त भाटिया ने सेवानिवृत हुए सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार सिंह को माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर  उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन सरितकान्त भाटिया ने कहा कि सेवाकाल में सेवानिवृत्ति भी एक पड़ाव है। जीवन में कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों से अवकाश लेकर समाज की जिम्मेदारियों की ओर बढ़ जाता है। सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है। यह समय विश्राम के लिए नहीं बनी है बल्कि सामाजिक दायित्वों को बढ़-चढ़कर निभाने का है। इस मौके पर मुख्य लिपिक सलिल दुवे,ऋषि आर्य,विनोद कुमार,राधा मिश्रा, सत्यप्रकाश गुप्ता,विमलेश तिवारी समेत सफाई कर्मचारी ग्रीश चन्द्र,हरिश्चन्द्र,राजेन्द्र कुमार,रक्षपाल,सुषमा देवी आदि द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मचारी वीरेंद्र कुमार का सम्मान किया गया।

Exit mobile version