Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत सांसद व विधायक द्वारा वितरण किया गया पम्पसेट

सिद्धार्थनगर. सांसद जगदम्बिका पाल व इटवा विधायक माता प्रसाद द्वारा विकास खण्ड खुनियांव में लधु सिंचाई योजनान्तगत पूर्व निर्मित उथले नलकूपों के लाभान्वित किषकों को डीजल पम्पसेट किया गया। 405 सामान्य जाति, 292 अनुसूचित जाति को कुल 697 कृषक वित्तीय वर्ष 2023-24 में पम्पसेट अनुदान से लाभान्वित हुये। सामान्य जाति के लघु कृषकों को 18000 रुपया और सामान्य जाति के सीमान्त कृषकों को 25200 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लघु एवं सीमान्त कृषकों को अधिकतम 32400 रुपये का अनुदान दिया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई अश्वनी कुमार शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव राकेश कुमार शुक्ल, अवर अभियन्ता वीरेन्द्र, बोरिंग टेकनिशियन पंकज, रमेश, रविशंकर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version