Site icon Bhoomika Bharat News

हाई स्कूल परीक्षा केंद्रों का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा केंद्र जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर, सनई एवम तिलक इंटर कॉलेज बांसी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर में नामांकित 538 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 518 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 18 कक्ष में परीक्षा संचालित है। सभी कक्ष में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी किया जा रहा था। इसी प्रकार तिलक इंटर कॉलेज में 209 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 206 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी कक्ष में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी किया जा रहा था। स्ट्रॉन्ग रुम के खुलने एवं बंद होने के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया‌ निरीक्षण के समय उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रह कर सतत निगरानी करने के निर्देश दिया गया। पुलिस बल को भी नियमित ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया।

Exit mobile version