Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग*उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी की तारीख से एक दिन पहले ही बारात दुल्हन के दरवाज़े पहुंच गई. तय दिन से पहले अपने दरवाज़े पर बारातियों को देखकर दुल्हन के घरवाले हैरान रह गए. बारातियों के साथ दूल्हा और उसके घर के कई लोग मौजूद थे. बारातियों के आने पर दुल्हन के परिजनों और गांववालों ने मिलकर आनन-फ़ानन में सारी व्यवस्थाएं कीं. ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.  

#UttarPradesh

Exit mobile version