Site icon Bhoomika Bharat News

दूसरे दिन भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मातृभाषा हिन्दी की परीक्षा छोड़ी

*वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित*

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार दूसरे दिन भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मातृभाषा हिन्दी की परीक्षा छोड़ दी। दोनों कक्षाओं में अब तक छह हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिन्दी की परीक्षा छोड़ी है। जबकि हिन्दी का प्रश्नपत्र आसान बताया जा रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को 12वीं की हिन्दी की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 92790 में से 2350 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे। दूसरे दिन बुधवार को 10वीं की हिन्दी की परीक्षा में भी पंजीकृत 1,16009 विद्यार्थियों में से 3920 ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार 10वीं-12वीं की हिन्दी परीक्षा को 6272 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की हिंदी परीक्षा छोड़ने वालों में सबसे ज्यादा 1222 बच्चे ऊधमसिंह नगर जिले के रहे। हरिद्वार से 1145 बच्चे गैरहाजिर रहे। चम्पावत जिले से सबसे कम 40 बच्चे हिन्दी के पेपर में गैरहाजिर रहे। बुधवार को 12वीं की हिन्दुस्तानी संगीत की परीक्षा में 680 में से 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

Exit mobile version