Site icon Bhoomika Bharat News

डिंडौरी में पिकअप पलटने से 14 लोंगो की मौत: 21 घायलों का इलाज जारी, CM मोहन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा की घोषणा

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटने से 14 लोंगो की मौत हो गई है। वहीं 21 लोग घायल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल पहुंच गए हैं।

 

14 people died after pickup overturned in Dindori: वहीं सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स के माध्यम से घटना को लेकर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को 4 – 4 लाख रु सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version