Site icon Bhoomika Bharat News

पर्यावरण पर आधारित डॉ सुधीर उपाध्याय की पुस्तक का हुआ विमोचन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बुधवार को किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर कुलपति के साथ-साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। डॉ. उपाध्याय की यह पुस्तक मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए नैनो-बायोफोर्टिफिकेशन पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर, स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक पौधों और मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व का वर्णन करती है। फसलों के बायोफोर्टिफिकेशन के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे किया जा सकता है एवं प्रदूषित मिट्टी में नैनोटेक्नोलॉजी के विषैले प्रभावों से संबंधित समस्या को पुस्तक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विदित है कि डॉ. उपाध्याय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के शोध हमेशा प्रकाशित होते रहते है। आने वाले समय में डॉ. उपाध्याय की तीन और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है, जिनका अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक, एलेसेविएर, विएले एवं टेलर एंड फ्रांसिस से हुआ है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो राजेश शर्मा ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

Exit mobile version