Site icon Bhoomika Bharat News

बेमेतरा सेमीनार में प्रधानमं विश्र्क्रमा

*कलेक्टरेट में सेमिनार आयोजित कर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलने वाले लाभ की दी गई जानकारी*

*पात्र व्यक्तियों तक योजना का लाभ पहुॅचायें – अपर कलेक्टर मार्कण्डेय*

*बेमेतरा 28 फरवरी 2024ः-* प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों को बढ़ावा देने के उद्येश्य से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान, रायपुर द्वारा आज 28 फरवरी 2024 को कलेक्टर सभागार में सेमीनार का आयोजन अपर कलेक्टर श्री सी.एल. मार्कण्डे की उपस्थिति में किया गया। अपर कलेक्टर द्वारा अपने संबोधन में पात्र व्यक्तियों तक योजना का लाभ पहुॅचाने एवं पारम्परिक कुटीर उद्योग के उन्नयन हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान, रायपुर से उपस्थित श्री दामोदर बेहरा द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा पोर्टल के संचालन एवं योजनांतर्गत लाभों के विस्तृत जानकारी दी गई।

Exit mobile version