Site icon Bhoomika Bharat News

जब अचानक देर रात भ्रमण पर निकले कलेक्टर, सक्षम छात्रावास और बालक छात्रावास खिरहनी का किया निरीक्षण, छात्रों से चर्चा कर पूछा व्यवस्थाओं का हाल

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार की रात सक्षम छात्रावास प्रेमनगर और शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खिरहनी पहुंच कर यहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां छात्रों से चर्चा किया और सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बता दें कि राज्य शासन द्वारा छात्रावासों का रात्रि में भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दिए निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री प्रसाद ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे पहुंच कर मुआयना किया।

Exit mobile version