Site icon Bhoomika Bharat News

हिमाचल प्रदेश में सरकार गिरने का खतरा!

*हिमाचल प्रदेश में सरकार गिरने का खतरा! क्रॉस वोटिंग करने वाले 9 विधायक गायब*
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग करने की अटकलों के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार खतरे में आ गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट के लिए 2024 के राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. नतीजे शाम को घोषित किए जाएंगे. इस बीच, हिमाचल प्रदेश में बड़ा खेला होने की आशंका है.

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक इंद्रजीत लखनपाल, चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा,राजेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह भुट्टो, रवि ठाकुर और तीन निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के एल ठाकुर और होशियार सिंह हैं. ऐसी आशंका है कि कम से कम नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. ये सभी 9 विधायक हिमाचल विधानसभा से गायब थे. सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बाहर जाने की तैयारी में सभी विधायक हैं. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि यदि उसका उम्मीदवार जीतता है तो राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है.

Exit mobile version