Site icon Bhoomika Bharat News

माननीय श्री हर्ष महाजन जी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हार्दिक बधाई

माननीय श्री हर्ष महाजन जी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सांगठनिक कार्यपद्धति के अन्तर्गत श्री हर्ष महाजन जी हिमाचल के हितों की आवाज़ उच्च सदन में उठाने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।

हिमाचल विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया मगर कांग्रेस की झूठी गारण्टियों, पार्टी की अंतर्कलह, और नेतृत्व में अविश्वास के चलते भाजपा के देवभूमि के स्थानीय प्रत्याशी की जीत यह दिखाती है कि जनता के साथ साथ कांग्रेसी नेताओं का विश्वास भी इस सरकार से उठ गया है। यह जीत भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर व हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल जी को भी इस जीत की असीम शुभकामनाएँ।

Exit mobile version