Site icon Bhoomika Bharat News

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ का 51 किलो की माला से मोहब्बत

काम किया है काम करेंगे अन्नदाता का सम्मान करेंगे : किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ का 51 किलो की माला से मोहब्बत नगर में किसानों,ग्रामीणों व कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

जालम सिंह की रिपोर्टर सिरोही✍️

सिरोही। जिले के किसान नेता और भाजपा के नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने उनके स्वागत समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार से किसानों के सपने साकार हो रहे हैं और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजना व आधुनिक कृषि से देश का किसान समृद्ध हुआ है।

मंगलवार को निकटवर्ती मोहब्बत नगर कस्बे में आयोजित स्वागत समारोह में किसान नेता गणपतसिंह राठौड़ को प्रदेश किसान मोर्चा में दायित्व मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए किसानों, ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मण पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिदाराम माली, विक्रमसिंह देवड़ा, लोकेश खण्डेलवाल आदि ने 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए राठौड ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों, गांव गरीब की आवाज को वे ऊपर तक पहुंचाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अतीक रावल का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया।

सियासत की चाबी किसान के पास –

देश के सियासत की चाबी किसान के पास होने की बात कहते हुए राठौड ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसान हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने विश्वास  जताकर कहा की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी कृषि व श्रम सुधारो जैसे अभी बहुत से काम बाकी है वे बड़े काम पूरा करेंगे। राठौड ने कांग्रेस पर सीधा वार कर कहा कि हमने वादा निभाया और कांग्रेस ने केवल उनके नाम पर राजनीति की है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाया।

किसान व ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा –

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच विक्रमसिंह देवड़ा ने विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी देकर उसके समाधान की तरफ इशारा किया। इस मौके पर ग्रामीणों की छोटी-मोटी समस्याओं से रूबरू होकर उच्च अधिकारियों से बात करके समाधान को कहा गया।

इनकी रही उपस्थिति –

आयोजन के अवसर पर गेमराज पुरोहित, गंगासिह परमार ,ओटाराम प्रजापत, गोविन्द सैन,मोर्चा महामंन्त्री नेनसिँह पुरोहित, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुनसिह परमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत मालवीया,छगन पुरोहित, गोकुल देवासी, प्रकाश पुरोहित आमलारी सहित ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version