Site icon Bhoomika Bharat News

कौशाम्बी नवागत ईओ ने मंझनपुर नगर पालिका का संभाला कार्यभार।

नवागत ईओ ने मंझनपुर नगर पालिका का संभाला कार्यभार

कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका में मंगलवार को नवागत अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिशाषी अधिकारी अनूप राय के स्थानंतरण के बाद कुर्सी खाली चल रही थी। शासन के निर्देश पर अब तक एडीएम न्यायायिक प्रबुद्ध सिंह को नगर पालिका का चार्ज मिला हुआ था। मंगलवार को उन्होंने नवागत अधिशासी अधिकारी को ज्वाइन करा दिया। नगर पालिका में ज्वाइन करने के बाद ईओ प्रतिभा सिंह ने एडीएम वित्त अरुण कुमार से भेंट कर इन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया है। संवाददाता सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी।

Exit mobile version