Site icon Bhoomika Bharat News

मिर्जापुर गांव में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर

बैतुल जिले के चिचोली क्षेत्र के जोगली ग्राम पंचायत के मिर्जापुर गाँव मे बीते 15 दिनो से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है आलम यह है कि बीते 15 दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है

मिर्जापुर गांव के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर कई दिनों से परेशान है
गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जिसमें

ट्रांसफार्मर 1 साल से अधिक समय से खराब है एक ट्रांसफार्मर पर लोड होने के कारण यह ट्रांसफार्मर भी बार-बार खराब हो जाता है

विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद एक ट्रांसफार्मर तो बदल दिया जाता है एक ट्रांसफार्मर पर लोड होने के कारण वह ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है

मंगलवार को मिर्जापुर के ग्रामीण विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर पहुंचकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के नाम ज्ञापन देकर खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे एक ट्रांसफार्मर में लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है

Exit mobile version